सफाई कर्मी पालिका की रीढ़ है-सना खानम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सफाई कर्मी पालिका की रीढ़ है-सना खानम

Wednesday, May 24, 2023 | May 24, 2023 Last Updated 2023-05-24T13:19:44Z
    Share
सफाई कर्मी पालिका की रीढ़ है-सना खानम

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सना खानम ने कहा कि सफाई कर्मी पालिका की रीढ़ है जब सफाई कर्मी परेशान रहेंगे तो मैं कैसे खुश रह सकती हूं। वह भावाधस (भीम) द्वारा आयोजित रत्नाकर दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि पहले पालिका में सफाई कर्मियों का जितना शोषण हुआ है अब नहीं होगा। उनके वेतन को समय से दिलाने की व्यवस्था की जाएगी और जो भी समस्या है शीघ्र हल होंगी। उन्होंने कहा सफाई कर्मियों और मेरे बीच अब कोई दीवार नहीं आने दी जाएगी।


विशिष्ट अतिथि मामून शाह ने कहा मुझे मालूम है कि कर्मचारियों को कई कई माह वेतन नही मिलता ठेकेदार शोषण करते हैं इस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य जी में कहा कि नगर पालिका रामपुर में वर्षों से सफाई कर्मियों का शोषण किया जा रहा है।

हमें आशा है कि अब इस पर रोक लगेगी ठेकेदार द्वारा ठेका सफाई कर्मियों का शोषण चरम पर है जब इच्छा होती है निकाल देते हैं जब इच्छा होती है रख लेते हैं इस पर रोक लगेगी। इस अवसर पर रामपुर से सभासद चेतना आजाद ठाकुरद्वारा से जीते राकेश दानव और मसवासी से जीती सभासद कुसुम वाल्मीकि सभासदों का हार्दिक अभिनंदन किया गया।


महिला विंग की अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने सना खानम को शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर राष्ट्रीय संचालक राकेश दानव, राष्ट्रीय महामंत्री नीरज पाराशर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य, उत्तराखंड प्रभारी सतीश पार्चा,


प्रदेश प्रभारी राहुल राही, उपाध्यक्ष चौधरी ब्रजकिशोर, शंकर बबलू, कैलाश पप्पू, प्रेमराज, विमल द्रविड़, शरद राज, अभिषेक बाबू, विनय चौधरी, शिबू कटारिया, रामगोपाल, कमल अंबेडकर, कमल द्रविड़,अतुल कुमार, आदि सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने विचार रखे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close