फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसे चोरों और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई फायरिंग में एक चोर को लगी गोली से हुई मौत
बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी का प्रयास कर रहे चोरों पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी। गोली लगने से चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर के बाद उसकी मौत हो गई। सुरक्षागार्ड ने थाने में चार चोरों के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया की है, जहा हंसा नाम की साइकिल बनाने की फैक्ट्री है जोकि कई सालों से बंद पड़ी है। वर्तमान समय में फैक्ट्री में दो सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं।
जिसमें गांव अहमदनगर ठेंगा निवासी नेकपाल सिंह तथा अजीतपुर निवासी नन्हे खां स्वच्छ गांव की ड्यूटी पर तैनात हैं। बीती मंगलवार की रात चोरी की नियत से चोरों ने फैक्ट्री में घुसे। आहट होने पर सुरक्षा गार्डो ने चोरों को टॉर्च मारकर ललकारा।
गार्ड के ललकार ने पर चोरों ने सुरक्षा गार्डों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा गार्ड ने भी फायरिंग की। सुरक्षा गार्ड की फायरिंग से से एक गोली चोर को जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर फायरिंग की आवाज सुनकर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोली लगने से कुछ ही समय उपरांत चोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए