मनौना धाम पहुंचे मेरठ जोन के ADG के परिवार गण व आंवला से समस्त पुलिस स्टाफ, महंत जी से लिया आशीर्वाद
आंवला:-मनौना धाम सम्पूर्ण विश्व में विख्यात हो चुका है।मनौना की पावन भूमि पर बरेली,बदायूं,रामपुर, फरूखाबाद,रायबरेली,एटा,इटावा,कासगंज के अलावा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली,
गोवा,मुम्बई, केरल हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश के अलावा सम्पूर्ण भारत के अलावा सम्पूर्ण विश्व से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्यामभक्त आ रहे हैं।मनौना धाम पर आने वाले सभी श्यामप्रेमियों की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं।
इसी कड़ी में मेरठ जोन के एडीजी के परिवार के सदस्य,एसएसपी बरेली के परिवार के सदस्य व आंवला की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अहिबरन सिंह मनौना धाम पर पहुंचे और बाबा श्याम के दिव्य
दरबार के दर्शन कर परम पूज्य महंत श्री ओमेन्द्र जी महाराज से आशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान मनौना के सेवादारों ने उनका स्वागत किया