किसान कांग्रेस की बैठक ग्राम दबतोरा में सम्पन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान कांग्रेस की बैठक ग्राम दबतोरा में सम्पन्न

Sunday, June 11, 2023 | June 11, 2023 Last Updated 2023-06-11T12:20:30Z
    Share
किसान कांग्रेस की बैठक ग्राम दबतोरा में सम्पन्न

आज जिला किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी सम्मान कार्यक्रम बिसौली विधानसभा के गांव दबतोरा में सम्पन्न हुआ, बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह गुर्जर ने की,


 कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस अब्दुल रहमान और प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया आकाश पाठक ने संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष बदायूं चौधरी बफाती मियां व विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह जी रहीं।


मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बफाती मियां ने कहा कि देश के किसान की इस सरकार ने महंगाई बढ़ाकर कमर तोड रखी है, पांच किलो यूरिया चोरी कर चुकी है।


विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज हमेशा कांग्रेस सुनती है कांग्रेस ने बहुत सी योजनाएं किसानों ग्रामीणों के हित में चलाईं हैं जिसका जनता आज भी लाभ ले रही है।


जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हाजी नुशरत अली व जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा कि यह सरकार किसानों की आवाज दबाने कुचलने का काम कर रही है, हरियाणा के किसानों पर इस भाजपा सरकार ने लाठियां भांजकर अपना किसान हितैषीपन दिखाया है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रदेश का किसान गौ वंश की समस्या से जूझ रहा है सरकार हर बार राहत की बात कहती है जब जब चुनाव नजदीक आते हैं

चुनाव जीतते ही यह किसानों को भूल जाते हैं। किसान कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान के प्रति समर्पित है और हर समय तैयार है। 
कार्यक्रम आयोजक अब्दुल रहमान ने सभी का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर नरेश पाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बजीरगंज नरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली देवेन्द्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ शहजादे सलीम जिला सचिव शिशुपाल कोरी,

सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक, नवनियुक्त किसान कांग्रेस पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष सहसवान श्री निवास यादव, तहसील अध्यक्ष बिसौली युनुस खान, जिला सचिव सतानंद पाल व अन्य अन्य पदाधिकारियों का कांग्रेस स्वागत सम्मान किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close