कांटे की टक्कर के बीच नरखेड़ा अनिकेत सुपर किंग की टीम ने पटवाई टीम को 20 रन से हराया।
रामपुर,पटवाई में शनिवार को नाईट टूर्नामेंट ओपनिंग मैच नरखेड़ा अनिकेत सुपर टीम तथा पटवाई टीम के बीच खेला गया।
नरखेड़ा अनिकेत सुपर किंग टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिसमे सुपर किंग टीम ने सात ओवर के मैच में 49 रन बनाए । टीम के बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाए. लेकिन गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पटवाई टीम के बल्लेबाजों को ढेर कर दिया।
पटवाई में आयोजित नाईट टूर्नामेंट में अनिकेत सुपर टीम ने सात ओवर में 49 रन बनाकर 50 रन बनाने का लक्ष्य पटवाई टीम को छोड़ा। जिसमे पटवाई टीम सात ओवर में 29 रन बनाकर देखते ही देखते
सभी बल्लेबाज ताश के पत्ते की ढेर हो गए।जिसमे पटवाई टीम को 20 रन से करारी हार झेलनी पड़ी।जीती हुई अनिकेत सुपर टीम के कप्तान अनिकेत यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।