बस्ती के बीच गुजर रही हाई टेंशन लाइन को हटवाने को दिया ज्ञापन
बिसौली- तहसील कॉलोनी में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने को लेकर उपजिलाधिकारी बिसौली व अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन को नगरवासियों ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि आये दिन तेज हवाओं के चलने से तार मकानों को छू जाते है जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं। पिछले दिनों 30 मई को झालर के से तार टकराने पर नई तहसील कालोनी निवासी रूपकिशोर उपाध्याय के घर में करेंट दौड़ गया जिसमें उनका युवापुत्र शोभित शर्मा झुलस गया
जिसका आज भी मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। इससे पहले भी इस हाईटेंशन लाइन के करेंट से जानमाल का नुकसान हुआ हैं।इससे पहले भी व्यापार मंडल भी लाइन हटाने को ज्ञापन दे चुका हैं
ज्ञापन देने वालो में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंडित गोविंद पाठक, सभासद पति आशुतोष पाठक,अमित कुमार शर्मा,रूपकिशोर उपाध्याय,