निबंधन विभाग के अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करें भगवान : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निबंधन विभाग के अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करें भगवान : शंखधार

Monday, June 12, 2023 | June 12, 2023 Last Updated 2023-06-12T12:48:51Z
    Share
निबंधन विभाग के अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करें भगवान : शंखधार


मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने गांव विक्रमपुर स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर में किसान साथियों के साथ मिलकर पूजा अर्चना कर निबंधन विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की।

जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि उप निबंधक कार्यालय मिलक में तैनात उप निबंधक मोहम्मद वसीम एक कट्टर मुस्लिम सोच रखने वाला तानाशाह तथा धारा 506 एवं 120बी का आरोपी व्यक्ति है

तथा किसानों से ज़मीन का बैनामा कराने में प्रतिदिन लाखों रुपए की अवैध वसूली करता है और प्रापर्टी डीलरों के साथ मिलकर स्टाम्प कर की चोरी कराकर सरकारी राजस्व को नुक़सान पहुंचा रहा है।


भारतीय किसान संघ द्वारा जिसकी लगातार शिकायतें भी की जा रही हैं लेकिन निबंधन विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारी न जाने कारण से एक आरोपी उप निबंधक मोहम्मद वसीम पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

हम जिला प्रशासन को बता देना चाहते हैं कि हम राष्ट्रवादी किसान संगठन के कार्यकर्ता हैं आप हमारी शालीनता को हमारी कमज़ोरी न समझें। हम कोई भी ऐसा कार्य नहीं करते हैं जिससे कि हमारे देश की जनता या देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचे, हमारा नारा है


कि जो हमसे टकराएगा वह हम में मिल जाएगा। इसी कारण आज हमने भगवान भोलेनाथ के दरबार में उपस्थित होकर सामूहिक रूप से अर्ज़ी लगाकर प्रार्थना की है कि निबंधन विभाग के अधिकारियों को भगवान भोलेनाथ सद्बुद्धि प्रदान करें ऐसी कामना की है।


जिससे कि अति शीघ्र उप निबंधक मोहम्मद वसीम के खिलाफ़ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके। इस मौके पर जिला मंत्री राजवीर यादव, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरेश शर्मा, जगनंदन वशिष्ठ,


राहुल भारद्वाज, वीरपाल गंगवार, राजेश लोधी, राजीव लोधी, प्रमोद गुप्ता, रामबहादुर गंगवार, प्रमोद लोधी, चन्द्र प्रकाश गंगवार, राम प्रकाश श्रीवास्तव, ताम्रध्वज श्रीवास्तव, कृष्णपाल, घनश्याम कुर्मी, आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close