अभी की ताजा खबर-
तेज गति से चला रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने 6 साल के बच्चे को बनाया हादसे का शिकार।
जनपद रामपुर की शहजाद नगर थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव में तेज गति से चला रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने 6 साल के बच्चे को बनाया हादसे का शिकार।
बच्चे की दाहिने पैर की हड्डी टूटी मौके पर एकत्रित भीड़ ने थाना शहज़ाद नगर को फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर एकत्रित भीड़ ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की व्यवस्था की।
घटना थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव की है जहां गांव निवासी शिशुपाल श्रीवास्तव के एक ही मंडप के नीचे दो बेटियों की शादी थी। शादी में काफी मेहमान लोग आए हुए थे। शाम करीब 6:30 बजे गांव निवासी युवक गांव की गलियों में तेज गति से से बाइक चला रहे थे।
जैसे ही बाइक सवार युवक बाइक को लेकर शिशुपाल के घर के दरवाजे से निकले तो बाइक अनियंत्रित होकर शादी में आए एक मेहमान का दरवाजे पर खड़े एक 6 वर्षीय मासूम बाइक के नीचे आ गया। मासूम के एक दाहिने दाहिने पैर की हड्डी टूट गयी।
हादसे के बाद दो युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए जबकि एक युवक को एकत्रित भीड़ ने पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। शादी में आए मेहमानों ने मासूम की हालत बिगड़ती दें