पिपला शिवनगर मोड़ पर राहगीरों व श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत
मिलक। श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट पिपला शिवनगर के तत्वावधान में गुरुवार को मिलक पटवाई रोड स्थित ग्राम पिपला शिवनगर मोड़ पर शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी में राहगीरों व श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत पीकर राहत महसूस की। कार्यक्रम दोपहर से शाम तक चला और सैकड़ों लोगों ने शरबत ग्रहण किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक विमल मिश्रा ने कहा कि जल सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। भीषण गर्मी में प्याऊ लगाना और शरबत पिलाना हमारी भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा है। इससे समाज में सेवा और
भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी इसी प्रकार के आयोजन कराए जाएंगे।इस पुनीत अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश पाठक श्याम सुंदर पाठक, ब्रह्मानंद मिश्रा,
मूलचंद कश्यप, शैलेंद्र मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, अंकुश मिश्रा, शिवम मिश्रा,अनिल शुक्ला,राहुल मिश्रा, मुन्नालाल मौर्य,सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।