हाईवे पर चलती बस का निकला पहिया,सवारियों में मची अफरातफरी
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
गोला डिपो की थी रोडवेज बस,दिल्ली से रूपेडिया को रही थी जा
संवाद सूत्र जागरण फतेहगंज पूर्वी - दिल्ली से चलकर रूपेडिया को जाने वाली बस में उसे समय अफरातफरी मच गई,जिस समय बरेली सीतापुर हाईवे पर रमपुरा मोड़ के पास रोडवेज बस का पहिया निकल कर रोडवेज से आगे आगे दौड़ने लगा।जैसे ही बस चालक ने बस का पहिया
आगे दौड़ते हुए देखा तो उसने तुरंत बस को अपने कब्जे में लेना शुरू किया,लेकिन तब तक दूसरा टायर भी फट चुका था।यह नजारा देखकर सवारी में अफरातफरी मच गई।चालक ने किसी तरह बस को कंट्रोल कर बस को साइड से रोका। लेकिन तब तक सवारियों को एका एक धक्का लगने से उनकी जान हलक में आ गई थी।घटना शनिवार रात 10:20 की है।
सवारियो के हल्ला काटने पर परिचालक ने सभी सवारियों को बस से बाहर उतारा।हालांकि किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं थी।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची में सभी सवारियों
को दूसरी बस की सहायता से उनके गंतव्य को रवाना करा दिया।खबर लेकर जाने तक चालक और परिचालक बस के उस टायर को खोज रहे थे।जो बस से निकलर बस से आगे भाग रहा था।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया सूचना पर मौके पर टीम को भेज कर सभी सवारियों को सुरक्षित उनके गंतव्य को भिजवा दिया गया है।किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं थी।