सहसवान बदायूं आज दिनाँक 06.06.2026 को सहसवान तहसील पर जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
किया गया। तहसील सहसवान पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए ।