विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य साइकिल मैराथन, स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य साइकिल मैराथन, स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Wednesday, June 3, 2026 | June 03, 2026 Last Updated 2026-06-04T03:09:47Z
    Share
विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य साइकिल मैराथन, स्वस्थ जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
--
बहजोई: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बहजोई एथलेटिक्स क्लब के मुख्य संयोजन एवं इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई के सह-आयोजन में बुधवार प्रातः भव्य साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मिनी स्टेडियम, काली माता मंदिर बहजोई से गुरुग्राम से आये एशिया रिकॉर्डधारी वेयर फुट रनर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदर लांबा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मैराथन मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग, संभल बाईपास, बहटा चौराहा, संभल रोड एवं रेलवे फाटक होते हुए इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई पहुंचकर संपन्न हुई। 

कार्यक्रम से पूर्व बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल की प्रशिक्षिका द्वारा प्रतिभागियों को जुम्बा एवं शारीरिक अभ्यास कराया गया। एथलेटिक्स क्लब के संयोजक सम्भव जैन ने प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं अनुशासित साइकिलिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई में आयोजित समापन एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों के अभिनंदन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन देते हुए बहजोई एथलेटिक्स क्लब के संयोजक जयप्रकाश गुप्ता ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइकिलिंग स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम है।

मुख्य अतिथि सिकंदर लांबा ने अपने प्रेरक संबोधन में युवाओं से नियमित व्यायाम, खेल गतिविधियों एवं साइकिलिंग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई के प्रबंधक विकास वार्ष्णेय ने की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर साइकिल मैराथन में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षण संस्थानों में बहजोई के बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेज,


 सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल, मीना पब्लिक स्कूल बहजोई, बहजोई महाविद्यालय तथा बाबा रतन गिरी इंटर कॉलेज, कैला देवी को विशेष सहयोग के लिए अवार्ड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख उद्योगपति बसंत शंकर एवं राहुल शंकर द्वारा आयोजित लकी ड्रा में बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल के छात्र अक्षराज को साइकिल प्रदान की गई। 
साथ ही एथलेटिक्स क्लब द्वारा आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले विभिन्न पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।


समारोह में प्रमुख रूप से वीरेंद्र कुमार डी.आर., लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, अवनीश कुमार सर्राफ, संभव जैन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संभव जैन ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close