शादी के चार माह बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,
जांच में जुटी पुलिस।
फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के गांव छोटी रधौली में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, रोशनी पत्नी विशाल पुत्री रामसेवक निवासी ग्राम शाहपुर जागीर, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी की शादी 20 फरवरी 2026 को छोटी रधौली निवासी विशाल के साथ हुई थी। शनिवार को रोशनी का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की मौके पर नायब तहसीलदार शुभम पाण्डेय की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वही ससुराल वालों के मुताबिक जब रोशनी ने फंदे पर लटककर जान दी तब वह लोग घर पर नही थे।जब घर आये तो रोशनी को फंदे से लटका हुआ देखा जिसके बाद रोशनी को उतारकर गांव के डॉक्टरों के पास लेकर गए डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि रोशनी अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी अचानक मौत से मायके और ससुराल दोनों पक्षों में शोक की लहर है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।