फतेहगंज पूर्वी। नगर के दो युवक साइकिल से केदारनाथ को रवाना।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
नगर वासियों ने फूल माला पहनकर किया विदा।
नगर के गिहार बस्ती निवासी सुमित गिहार एवं साहिल गिहार नाम के दो युवक शनिवार को साइकिल से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए युवकों ने कहा कि बहुत दिन से सोच रहे थे की केदारनाथ के दर्शन करके अपना जीवन धन्य करते लेकिन और किसी साधन से जाने का मन नहीं था
इसलिए सोचा की बाबा के दरबार में क्यों ना साइकिल से जाया जाए इसलिए दोनों उत्साहित युवको ने कई दिन तैयारी करने के बाद शनिवार सुबह 5:00 बजे नगर की गिहार बस्ती से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया इस अवसर पर नगर के लोगों ने दोनों युवकों का उत्साह वर्धन किया
और उन्हें शुभ और मंगल यात्रा की शुभकामनाएं प्रदान की युवकों ने कहा कि उनका मन साइकिल से ही चारों धाम उत्तराखंड में करने का मन है बाकी बाबा केदार की जैसी इच्छा होगी वैसा होगा।
अवसर पर युवकों को मुख्य रूप से व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल आकाश अग्रवाल अवधेश शर्मा संजीव गुप्ता पवन गुप्ता अजय उपाध्याय एवं नगर की लोगों ने शुभकामनाएं देकर प्रस्थान करवाया।