राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह सरवाइवर एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह सरवाइवर एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

Sunday, June 7, 2026 | June 07, 2026 Last Updated 2026-06-07T10:30:48Z
    Share
*प्रेस विज्ञप्ति* 
आज जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह सरवाइवर एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला जिला पंचायत सभागार कक्ष
 बदायूं में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री नन्द किशोर पाठक जी द्वारा मां सरस्वती पर मल्ल्या अर्पण कर शुभारंभ किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि को पौधा देकर स्वागत किया। कार्यशाला के प्रारम्भ में महिला कल्याण विभाग से डीएमसी छवि वैश्य ने अपना परिचय देकर सरकार द्वारा मिलने वाली विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी इसी क्रम में वन स्टाप सेंटर से सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा ने अपना परिचय देकर वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को एक ही छत के नीचे दी जाने वालीं सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर। इसी के साथ चाइल्ड लाइन से केस बर्क पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा अपना परिचय देकर बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया और कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से कांस्टेबल बलजीत सिंह ने अपना परिचय देकर कहा कि आज के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है हम सब का कर्तव्य है कि हम पेंड़ काटे नहीं और अधिक से अधिक लगाने का कार्य करें। 


जिससे ऑक्सीजन अधिक से अधिक मिल सकें। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से प्रभारी इंदरपाल सिंह द्वारा कहा कि हम आपकी सुरक्षा लिए है और सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न प्रकार के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी देकर कहा कि जब भी कोई किसी बच्चे और महिला के साथ में घटना, घटती है तो टोल फ्री नंबर पर सूचना सकते है तथा बाल कल्याण समिति की सदस्या सविता मालपाडी द्वारा उपस्थित बाल विवाह सरवाइवर महिलाओं के लिए जानकारी दी कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से अवश्य जोड़े जिससे बच्चे किसी गलत


 कार्यों की लत न पड़े जब पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और पॉक्सो एक्ट कानूनन के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा बताया गया कि हम सब मिलकर बाल विवाह की चली आ रही पृथा को खत्म करना है। और बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से समझाया । इसी क्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नन्द किशोर पाठक जी द्वारा बताया गया कि हमारे देश में अब महिलाएं आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। और कहा कि अब बालक बालिकाओं में बराबर की भागेदारी है जिससे हम सब अब अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाए चाहे लड़की हो या लड़का शिक्षा का सब का अधिकार है।

 और बाल विवाह के कानूनन की भी विस्तार से जानकारी दी। हम लोग कानून साथ हैं। इसके उपरांत प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह ने चलाए जा रहे जनपद के पांच विकास खण्डों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण के बारे में 50 ग्राम पंचायतों में समुदाय के साथ बैठक, विद्यालय में नामांकन कराने में मदद करना, बचन पत्र भरवाना आदि इसी क्रम में काउंसलर चेतना द्वारा सभी को अपना परिचय देकर बताया 

कि जिन बच्चों का शोषण होता है हम उनके घर माता पिता से मिलकर बच्चों की काउंसलर कर मदद करते हैं। संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल द्वारा बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हम सब का दायित्व है कि बाल विवाह को रोका जाए।और मुख्य अतिथि द्वारा बाल विवाह न करने की प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। इसी क्रम में संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा आए सभी अतिथिगण एवं समस्त ग्राम पंचायतों से बाल विवाह सरवाइवर का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को समापन किया गया। प्रोग्राम में संस्था से अनुपम,दुर्गा, रूबी, सत्येंद्र सिंह एवं अनिल कुमार उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close