ईद-उल-अजहा की नमाज मे मुल्क मे अमन-चैन की मांगी दुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ईद-उल-अजहा की नमाज मे मुल्क मे अमन-चैन की मांगी दुआ

Thursday, May 28, 2026 | May 28, 2026 Last Updated 2026-05-29T02:49:32Z
    Share
ईद-उल-अजहा की नमाज मे मुल्क मे अमन-चैन की मांगी दुआ
मिलक/रामपुर नगर की मंडी समिति के पास स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 7:30 बजे मुफ्ती कारी नजफ अली ने अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया और मुल्क में अमन चैन व भाईचारे के लिए हजारों हाथ दुआ के लिए उठे। दुआ के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी

त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार और कोतवाली प्रभारी मनीराम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ईदगाह पर तैनात रहा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।

नगर पालिका की ओर व्यवस्था के लिए अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित पालिका कर्मचारी भी मुस्तैद रहे मंडी समिति के पास ईदगाह के अलावा नगर की नसीराबाद मस्जिद में हाफिज अब्दुल वहीद ने नमाज अदा कराई। वहीं क्षेत्र के खाता नगरीया, लोहा, दुगनपुर, क्रमचा

, क्योंरार, परम, भैसोडी, धर्मपुरा, मेहंदीपुर धमोरा आदि गांवों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी जगहों पर नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की पुलिस-प्रशासन ने नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी, 


जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। ईदगाह पर मुख्य रूप से कारी नजफ अली, जामा मस्जिद इमाम हाफिज याकूब बहीदी, सलीम मलिक, हाजी सईदुल रहमान, डॉ अकील अहमद, पालिका अध्यक्ष पति कु. नरेंद्र सिंह गंगवार, चंद्रभान मित्तल, मुस्तकीम, हाजी अशरफ, इकरार हुसैन, मोहम्मद असलम, नन्हे कादरी, शाकिर कुरैशी, आदि थे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close