आज आम आदमी पार्टी के सभासदों ने रामपुर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सना खानम को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के सौंपे प्रस्ताव
रामपुर।आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव व वार्ड 36 से सभासद डॉ मोहम्मद जफर सहित वार्ड 29 से सभासद यासीन उर्फ गुड्डू,वार्ड 32 के सभासद आरिफ सिकंदर उर्फ राजू ने अपने-अपने वार्डों के प्रस्ताव दिए अपने जारी बयान में आप नेता ने बताया कि वार्डों के अंदर टूटी हुई गलियां, नालियां, इंटरलॉकिंग की मरम्मत व नई सड़कें भी शामिल है
साथ ही साथ वार्ड के अंदर सबसे बड़ी दिक्कत गंदे पानी की हमेशा से रही है अपने प्रस्ताव में वार्ड 36 के सभासद डॉक्टर ने कहा की पीने के पानी की नई पाईप लाइन का का डालना बेहद जरूरी है।
उन्होंने ने कहा की वार्डों में जगह को चिन्हित कर के सरकारी हैंडपंपों का प्रस्ताव में रखा गया है।
आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे उसमें से एक वादा मोहल्ला क्लीनिक का भी था। तीनों सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में मोहल्ला क्लीनिक खुलवाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।