प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में बच्चों को योग दीक्षा प्रदान की गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में बच्चों को योग दीक्षा प्रदान की गई

Tuesday, June 20, 2023 | June 20, 2023 Last Updated 2023-06-21T06:55:29Z
    Share
प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में बच्चों को योग दीक्षा प्रदान की गई

आज दिनांक 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चमरौआ ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में बच्चों को योग दीक्षा प्रदान की गई।


योग प्रशिक्षक रामचंद्र के द्वारा मन को समझाने तथा तनाव कम करने के लिए विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने अनुलोम विलोम, कपाल भारती, मंडूकासन, शीर्षासन,


भुजंग आसन, ताडा़सन आसन के साथ-साथ अन्य आसन भी कराएं। योग प्रशिक्षक रामचंद्र ने क्रियाओं व आसनों के माध्यम से ऊर्जावान व कुर्तीले बने रहने का ज्ञान प्रदान किया। योग प्रशिक्षक रामचंद्र ने बताया


 कि आज के इस व्यस्त समय में मनुष्य को शांति की आवश्यकता है। बच्चे भी मोबाइल आदि से तनाव में रहते हैं जिसे योग के माध्यम से मनुष्य तनाव को कम करके शांति प्रदान कर सकता है।


इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिंह, नीरू शर्मा, सीएचओ रोहित कुमार एवं योग शिक्षक की भूमिका निभा रहे श्री रामचंद्र व मनीष कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close