विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में हुई प्रतियोगिता ,शपथ भी ली।
मुजरिया-विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से स्कूलों के शिक्षकों,बच्चों व अभिभावकों ने जीवन शपथ लेते हुए पर्यावरण बचाव का संकल्प लिया।
मुजरिया क्षेत्र में सहसवान विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शपथ,और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।मुजरिया चौराहे के प्राथमिक विद्यालय,
राफीनगर,सिलारपुर,जिजाहट,बिचोला,समसपुर बल्लू सहित कई स्कूलों में निबंध,पोस्टर,चित्रकला,योगा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।साथ ही जून की छुट्टियों में संचालित समर कैम्प की गतिविधियों को भी कराया गया।
मुजरिया में एआरपी राजन यादव ने शपथ कराते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के महत्व को बताया।इस अवसर पर मदन सिंह,वीरेंद्र सिंह,शैलेन्द्र कुमार,जिगनेश कुमार,दत्तराम सहित अभिभावकगण मौजूद रहे।