विश्व योग दिवस पर स्कूलों के बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों ने किया योग।
मुजरिया-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को योग कराया।योग दिवस पर योग का महत्व बताया गया वहीं विद्यालयों में साफ सफाई रखने व नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन राजन यादव के नेतृत्व में खंदक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुजरिया, छोकरपुर, कोल्हाई के विद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया साथ ही नाश मुक्त विद्यालय बनाय रखने की जागरूकता रैली निकाली गयी।
इस अवसर पर एआरपी ने कहा कि योग से निरोग रहकर बच्चों का मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, इस क्रिया को जीवन मे सभी को नियमित करना चाहिए।