जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की कार्य करने की शैली नें शासन का भरोसा जीता है।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की कार्य करने की शैली नें शासन का भरोसा जीता है।

Thursday, June 8, 2023 | June 08, 2023 Last Updated 2023-06-08T15:56:32Z
    Share
सबसे अधिक काम,सबसे अधिक कार्यकाल

1985 से 1988 तक जिलाधिकारी रहें श्री जैकब थामस जी के बाद जनपद में सबसे अधिक कार्यकाल करने वाले जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की कार्य करने की शैली नें शासन का भरोसा जीता है।

5/6/2021 को जनपद का कार्यभार सँभालने वाले IAS अंकित कुमार अग्रवाल से पूर्व की कहानी जनपद की सुनेगे तो चौक जायेगे..... 👇

तात्कालिक जिलाधिकारी श्री V.K आनंद जी नें जनता में जगह तो बनाई थी।लेकिन माफियाओ को परखने और देखने नें समय लगाया जिस वज़ह से समय पूर्व जिला छोड़ना पड़ा था। जिसका आरोप भी सांसद पर लगाया गया था।


IAS श्री अमित किशोर जी द्वारा जिले को एटा महोत्सव तो दिया गया लेकिन आम जनमानस में अपना डर और हड़काना ही काम आया. कुछ बड़ी कार्यवाहिया भी उनके नाम रहेगी।परन्तु IAS महेंद्र सिंह तवर जी (SDM ) की क्षमताओं का प्रयोग सिर्फ महोत्सव में ही किया गया जो कि उम्दा प्रयोग था।


IAS श्री आई.पी.पाण्डे जी WITH IAS श्री महेंद्र सिंह तवर जी इस जनपद को एक साथ दो.दो IAS मिले। IAS बतौर आई.पी.पाण्डे द्वारा जनपद में सबसे बड़ी कार्यवाही कचहरी रोड स्थित जुगेद्र सिंह यादव द्वारा निर्मित दुकानों को जमींदाज किया गया।जिले की इससे भी बड़ी कार्यवाही तब की गई जब मेडिकल कॉलेज के लिए दी गई दान की भूमि को मुक्त कराना था। पुड़िहान गांव जो की भूदान की भूमि पर कब्जा कर बसाया गया था।जिसपर मेडिकल कॉलेज बनाया जाना प्रस्तावित किया गया था। 

IAS आई.पी.पाण्डे सहित IAS (SDM) महेंद्र सिंह तवर द्वारा इसे पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया व आज मेडिकल कॉलेज संचालित है।वही कई विभागों पर प्रशासनिक कार्यवाही भी की गई। जिसमें कइयों को जेल भी भेजा गया था।मलावन स्थित तापिय परियोजना पर चोरी की घटना हो या फिर ARTO स्थित दलालों को जेल भेजना हो या तहसील स्थित रजिस्ट्री ऑफिस बड़े बाबू को रिश्वत लेते पकड़ना,मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना,प्राइवेट हॉस्पिटल सील करना,सड़को के निर्माण में धांधली रोकना,सीलिंग एक्ट की जमीनों व सरकार की जमीनों को कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान इसी कार्यकाल से शुरू हुआ था। जो कि..... यहाँ रुका 👇

IAS श्री सुखलाल भारती जी द्वारा जिले में काफ़ी बड़ा कार्यकाल रहा था किन्तु जनता के प्रति ईमानदारी दूर-दूर तक नहीं थी।असलहो से जनपद को भर गये थे।जिसकी जाँच भी शासन स्तर से की गई थी।एक काम छोड़ कोई खास स्थान जनता के दिलों में नहीं है।आगरा रोड से कचहरी तक का रोड अपनी देखरेख में बनवाया.परन्तु सभी बड़े कार्य पूर्व के रोक दिए गये व कही भी किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं करना प्राथमिकता में था। चौराहे पर बैठकर ट्रेफिक जैसे कामों को SSP के साथ देखना मुख्य कार्यों में से था।सूचनाओं को नेताओं तक पहुंचाने वाले जिलाधिकारियो में से गिने जायेगे।विशेष कृपा माफियाओ को सरक्षण इसी कार्यकाल में खासतौर पर हुई थी।


जिले नें फिर रफ़्तार पकड़ी 
IAS श्रीमती विभा चहल जी का कार्यकाल जनपद में काफ़ी छोटा रहा लेकिन इस कार्यकाल में एक मात्र जिला पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव हुए थे। काफ़ी समय से जिले की हावोहवा चुनाव की बिगड़ी होने के बाद भी IAS विभा चहल द्वारा जनपद में बेहद उम्दा प्रशासनिक क्षमताओं को आगे करके इस चुनाव को संपप्न कराया गया था।परन्तु स्थानीय बीजेपी नेताओं नें अपनी हार का ठीकरा IAS पर फोड़ दिया। IAS विभा चहल द्वारा विभागों के ऑफिसो पर छापामार कार्यवाही भी की गई थी।

जिससे कई विभागों में समय पूर्व ही कर्मचारी आना शुरू हो गये थे। जुगेद्र सिंह यादव सहित परिवार की जाँच इसी कार्यकाल से प्रारम्भ हुई थी।इसी कार्यकाल में मंडी स्थित दुकानों को मुक्त किया गया था।यही कार्यकाल था जब चुनाव नतीजों को पलटने के लिए बीजेपी विधायक सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित आधी रात को धरने पर बैठे थे।छोटा कार्यकाल था लेकिन बेहद उम्दा था।

सभी की चर्चा करते हुए तात्कालिक IAS श्री गौरव दयाल जी को भी याद किया जा सकता है क्योंकि दो बर्ष पूर्ण करने में महज 8 दिन बाकी रहते जिले से स्थानांतरण हुआ था। IAS गौरव दयाल द्वारा मलावन स्थित तापिय परियोजना को धरातल पर उतारने में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी गई थी। जहाँ एक तरफ इस योजना के लिए भूमि नहीं मिलना सबसे बड़ी समस्या थी।

जिसे IAS गौरव दयाल जी द्वारा सुलझाया भी गया व आज कार्य तेजी के साथ बढ़ भी रहा है। परन्तु जनपदवासियो को यह भी याद रखना चाहिए की उस काल खंड में प्रदेश में श्री अखिलेश यादव जी की सरकार थी।इस योजना को धरातल पर साकार करने में श्री अखिलेश यादव का भी बड़ा सपना रहा था।


अब सबसे बड़े कार्यकाल व सबसे बड़े काम का मुख्य सार

5/6/2021 को कार्यभार सँभालने वाले जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा उस दिन भी वृक्षारोपण किया गया था।लेकिन किसी को नहीं पता था कि जिलाधिकारी किस तरह का पेड़ लगाने वाले है। आज पूरे जनपद में एक ऐसा पेड़ लगाया गया है कि किसी भी माफिया की हिम्मत नहीं है कि सरकारी भूमि पर कब्ज़ा कर सकें।जिलाधिकारी
अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा जिले की सबसे अधिक सरकारी भूमियों को मुक्त कराने का भी श्रेय जाता है

 तालाब,चरागाह,भूदान,बंजर,वन भूमि,बृक्षा रोपण भूमि,पुलिस विभाग की भूमि,नगर पालिका की भूमि आदि पर बड़ी कार्यवाहिया की गई व पुलिस बल के साथ मुक्त कराया गया। कई माफियाओ पर मुकदमे लिखें गए।जुगेद्र सिंह यादव सहित कइयों की जमीनों को सीज किया गया व कुर्क किया गया। अवैध ईमारतो को धराशाई किया गया। बिना नक्शा पास ईमारतो को सीज़ कर दिया गया।प्रशासनिक क्षमताओं को अगर जमीन पर उतारने की चर्चा की जाये तब जिले की कमान के तौर पर जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को बेहतरीन IAS कहा जा सकता है। बीजेपी नेताओं सहित बिपक्ष को एक आँख से देखने वाले जिलाधिकारी बने हुए है IAS अंकित कुमार अग्रवाल।

बड़ी कार्यवाहियो में से कुछ -
1-आर्स गुरुकुल की जमीन को मुक्त कराया गया।

2-सर्वोदय आश्रम की भूदान भूमि को माफिया से मुक्त कराया।
3-GT रोड स्थित शीतलपुर की राज्य,ग्राम, नगर पालिका की भूमि को सीज़ किया गया।

4-मेडिकल स्थित भूमि को कब्ज़ा धारियों से मुक्त कराया गया।

5-कचहरी रोड Ssp आवास के सामने अवैध बने बिना नक्शा पास बिल्डिंग को धराशाई किया गया।

6- जुगेद्र सिंह यादव द्वारा कब्ज़ा की गई सभी सरकारी भूमियों को मुक्त किया गया।

7- बरई पंचायत की भूदान भूमि को मुक्त किया गया।

8- सरकारी भूमि पर की गई फसल को नीलाम करा कर 11 लाख तक का राजस्व जमा किया गया।

9-जिला हॉस्पिटल के लिए भूमि की आवश्यकता के लिए सरकारी भूमि पर पट्टे ख़ारिज किये गए।

10- अब उक्त भूमियों के लिए SIT गठित हुई है जो जाँच के लिए जनपद में डेरा डाले हुए है।


जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल के कार्यकाल को दो बर्ष पूर्ण हो चुके है। जिले की कार्यवाहियो में समान रफ़्तार पकड़ी हुई है।अगर जिलाधिकारियो की कार्यप्रणाली पर जनता का रुख समझें तो जनता को काम से मतलब होता है।अब जनता की समझ में आ रहा है कि जो काम पूर्व में IAS V.K.आनंद,IAS I.P.पाण्डे,IAS विभा चहल द्वारा छेडे गये थे।उन सभी कार्यों को जमीं पर अब उतारा गया है।पूरे दमख़म से कार्य प्रगति पर है।5/6/2021को लगाया गया पेड़ आज जनता को तय करना है की जिले के लिए फूलों वाला था या काँटों वाला।


अपने खास अंदाज व दृढ़निश्चय के लिए जाने जायेगे जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close