कर्मचारियों के हित के लिए पुरानी पेंशन की मांग के साथ पेंशन यात्रा बरेली पहुंची

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कर्मचारियों के हित के लिए पुरानी पेंशन की मांग के साथ पेंशन यात्रा बरेली पहुंची

Friday, June 9, 2023 | June 09, 2023 Last Updated 2023-06-09T16:07:53Z
    Share
कर्मचारियों के हित के लिए पुरानी पेंशन की मांग के साथ पेंशन यात्रा बरेली पहुंची

बिसौली-नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम(अटेवा)की रथयात्रा आज शुक्रवार को बरेली पहुँची जहां आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने पेंशन यात्रा का स्वागत किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और बिहार प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वरुण पांडेय के नेतृत्व में यह रथयात्रा 1 जून को पश्चिम चंपारण से चलकर बलिया,प्रयागराज,बनारस लखनऊ होती हुई बरेली पहुँची।


जहां अटेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर जोरदार आवाज बुलंद बुलंद की गई। सभी का कहना था

कि पांच राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर से लागू की गई है। वे लोग इसे पूरे देश लागू करवा कर ही दम लेंगे। जिसके लिए प्रदेश भर में घूम घूम कर कर्मचारियों को जागृत किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था


 कि नेताओं और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पेंशन व्यवस्था उचित नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि यह कौन सा अर्थशास्त्र हैं जिसमें कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने से प्रगति रुक जाएगी राजनेताओं को पुरानी पेंशन देने से प्रगति नहीं रुकेगीं।


आज वोट की चोट से हिमाचल प्रदेश,राजस्थान,पंजाब,छत्तीसगढ़ और झारखंड में पुरानी पेशन लागू हुई हैं। अतः 2024 में कर्मचारी उसी दल को वोट करें जो पुरानी पेंशन देने की बात करें।


पेंशन यात्रा में जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,अखिलेश कुमार पाठक,दिनेश पाल सिंह,महावीर प्रसाद, सुरेश गिरि, संतोष उपाध्याय,राजपाल सिंह,जितेंद्र सिंह,महेश कुमार उपाध्याय, डॉ शिशुपाल सिंह,शालनी पाठक,सरिता रानी,कविता रानी राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close