कैला देवी के सीएससी सेंटर पर प्रसव केंद्र का शुभारंभ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कैला देवी के सीएससी सेंटर पर प्रसव केंद्र का शुभारंभ।

Friday, June 30, 2023 | June 30, 2023 Last Updated 2023-06-30T14:45:15Z
    Share
सम्भल बहजोई/ उत्तर प्रदेश

कैला देवी के सीएससी सेंटर पर प्रसव केंद्र का शुभारंभ।

जनपद संभल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवांसा ब्लॉक के कैला देवी सीएचसी पर डिलीवरी होना शुरू हो गई हैं। सीएमओ ने विधिवत फीता काटकर डिलीवरी प्वाइंट का उद्घाटन किया।


कैला देवी क्षेत्र के लोगों को प्रसव के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। इस इलाके से पवांसा, रजपुरा, बहजोई आदि की दूरी अधिक है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डिलीवरी पॉइंट खोलने दिशा में काम शुरू किया। स्टाफ नर्स पूजा को यह जिम्मेदारी दी गई है।


बुधवार को सीएमओ डॉ तरन्नुम रजा ने विधिवत रूप से फीता काटकर डिलीवरी पॉइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने आशा जताई कि इस से ग्रामीण क्षेत्र


के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर डॉ पंकज विश्नोई, डॉ संतोष कुमार, संजीव राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close