एटा-कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला व्यापार बंधु की बैठक में एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया,
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के अध्यक्ष अतुल राठी द्वारा आयोजित बैठक में दो जन समस्यात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया,
प्रथम मुद्दा एटा नगर में जर्जर पड़े विद्युत पोल एवम उन पर झूलते जर्जर विद्युत तारों का जाल जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही हैं,
एटा नगर में किसी अनहोनी दुर्घटना को आमंत्रण देते ये जर्जर विद्युत पोल एवम उन पर झूलते तारों का जखीरा इनके बरसात के वातावरण में सही कराए जाने की अत्यंत आवश्यकता है,
दूसरा मुद्दा सीवर लाइन के कारण एटा नगर के जी टी रोड के होटल माया पैलेस चौराहे आदि जगह पर सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे,वाहन चालकों एवम सड़क पर चलने वाले राहगीर आदि को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है,
सावन के सोमवार आदि पर्वों पर शिव भक्तों ( कवारियों ) आदि को आवागमन में काफी असुविधा होगी,
आवागमन की असुविधा के त्वरित निवारण हेतु गड्ढायुक्त जर्जर पड़ी सड़कों को सही कराए जाने की अत्यंत आवश्यकता है,
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में उठाए गए समस्यात्मक मुद्दों को जिला प्रशासन एटा ने गंभीरता से लिया,
एडीएम आयुष कुमार एवम सीडीओ नें दोनों समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए,