शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 11 अभियुक्तों का चालान क्षेत्रीय शांति व्यवस्था भंग कर झगड़े पर थे आमादा
मिलक- थाना मिलक पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले 11 अभियुक्तों को धारा 151/107/116 के तहत चालान कर माननीय सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया।
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक तथा कोतवाली मिलक प्रभारी अजय पाल सिंह के कुशल नेतृत्व मेंअपराध पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत उक्त अभियुक्त गणों को मौका ए वारदात से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस सूत्रानुसार उक्त अभियुक्त गणों के बिरुद आरोप है कि मौका ए वारदात पर अभियुक्त गण एक दूसरे पर हमलावर होकर लड़ाई झगड़ा कर थाना अंतर्गत क्षेत्र की शांति व्यवस्था को खंडित करने का प्रयास कर रहे थे।