वार्ड 36 में पीने के पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया, जल्द मिलेगी गंदे पानी से राहत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वार्ड 36 में पीने के पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया, जल्द मिलेगी गंदे पानी से राहत

Friday, July 14, 2023 | July 14, 2023 Last Updated 2023-07-14T15:15:11Z
    Share
वार्ड 36 में पीने के पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया, जल्द मिलेगी गंदे पानी से राहत

 रामपुर,आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव व सभासद वार्ड 36 ने मौके पर पहुंचकर पीने के पानी की पाईप लाईन का लिया जायजा।

आपको बताते चले कि गत वर्षों से डॉक्टर ज़फ़र ज़िले भर में हो रही पीने के गंदे पानी की शिकायतें लगातार संबंधित अधिकारियों से करते रहे हैं जिसके कारण जगह जगह पीने के पानी की नई पाईप लाइन डाली जा रही है।

इसी क्रम में आज दिन शुक्रवार दिनाँक 14 जुलाई 2023 को वार्ड 36 के बरेली गेट मौलवी साहब के मज़ार के पीछे लगभग ग्यारह सौ मीटर की पानी के पीने की नई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कराया गया है

जो कि बरेली गेट से नैनीताल हाईवे तक जाएगी जिसमें आप नेता ने यह भी बताया कि जल्द ही मोहल्ला तालाब चामरान,घेर रहमत खां, गुजर टोला,फरीद मियां की मस्जिद, सातूने संग नई बस्ती,

आदि के मोहल्लों में पीने के पानी की नई पाईप लाइन जल्द ही डाली जाएगी जिससे के लोगों को गंदे पानी से छुटकारा मिल सके।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close