गौरीशंकर धाम पर व्यवस्था देखने बरेली के एडीजी सहित सभी आला अधिकारी पहुंचे
लक्ष्य द टारगेट गुलडिया, अलीगंज,, गौरी
शंकर धाम गुलडिया स्थित शिव मंदिर र शनिवार को बरेली के सभी आला अधिकारी जायजा लेने पहुंचे और सावन माह के पहले सोमवार को शिवभक्त बड़ी संख्या में जलाअभिषेक करेंगे इसी को देखते हुए शनिवार को पहुंचे बरेली के एडीजी पीसी मीणा, एडीएम दिनेश मिश्रा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपीआरए राजकुमार अग्रवाल,
एसडीएम गोविंदराम मौर्य, सीओ डॉ० दीपशिखा अहिबरन, नायब तहसीलदार दीपक कुमार, स्पेक्टर सिरौली राजेश कुमार, बड़ागांव चौकी इंचार्ज विजय पाल सिंह ने मंदिर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
गौरी शंकर गुलडिया धाम पहुंचकर आला अधिकारियों ने मंदिर कमेटी को निर्देश दिया की सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रुप से चालू होनी चाहिए और कावड़ियों के लिए प्रवेश गेट व निकासी गेट की व्यवस्था अलग की जाएगी और मंदिर गेट के इधर-उधर कोई
भी प्रसाद की दुकान ना लगे जिससे रोड पर अतिक्रमण हो और कावड़ियों को परेशानी झेलनी पड़े और आला अधिकारियों ने गुलड़िया बाजार में लगने वाला मेले की परमिशन लेने के लिए कहा और बिना परमिशन के कोई भी झूला या नौटंकी ना लगे
और एडीजी पीसी मीना ने मंदिर में लगे बहुत ही नीचे पंखों को देखकर उन्हें हटवाने का निर्देश दिया और कहा कि साइड पंखा जो दीवाल पर लगते हैं वह लगवाए जाएं इन पंखों से किसी को भी चोट लग सकती है