खंदक के जूनियर हाईस्कूल में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खंदक के जूनियर हाईस्कूल में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन।

Friday, July 7, 2023 | July 07, 2023 Last Updated 2023-07-08T02:13:17Z
    Share
खंदक के जूनियर हाईस्कूल में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन।

सहसवान-स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।जनसंपर्क एवं गोष्ठी के माध्यम से अभिभावकों ,

एस एम सी को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षा की अनिवार्यता का संदेश दिया।

     जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित ब्लॉक स्तरीय शिक्षा चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


    बीईओ विनोद कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन,उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हम सबका लक्ष्य है।

अभिभावकों को इस पुनीत कार्य मे सहयोग करना चाहिए।
     कार्यक्रम में एआरपी राजन यादव,ओमप्रकाश, जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार,अब्दुल खालिद ने अपने अपने विषय वार जागरूकता अभियान पर विस्तार से चर्चा की।


     चौपाल कार्यक्रम में जागरूक अभिभावकों ने भी अपनी बात रखी।खंदक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने स्कूल चले हम कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबक मन मोह लिया।मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर रामप्रताप सिंह,परवेज़ अनवर,अशोक कुमार,राजेन्द्र गुलाटी,पंकज माहेश्वरी, सुमनलता,नीलम रेंडर,प्राची शर्मा, अनिल कुमार,देवेंद्र, आफताब अहमद आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close