प्राथमिकता से करायें विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य-जिलाधिकारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राथमिकता से करायें विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य-जिलाधिकारी

Tuesday, July 25, 2023 | July 25, 2023 Last Updated 2023-07-25T16:46:41Z
    Share

कासगंज यू पी


प्राथमिकता से करायें विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य-जिलाधिकारी
 
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित निपुण भारत मिशन, आपरेशन कायाकल्प अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये प्राथमिक विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प अभियान के तहत कराये जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराकर शैक्षिक वातावरण को और अधिक बेहतर बनायें।

 स्कूली बच्चों को अच्छी शैक्षिक सुविधायें उपलब्ध करायें। ब्लाक सोरों के सभी विद्यालयों में समस्त निर्धारित 19 बिन्दुओं पर कायाकल्प कार्य अनिवार्यरूप से शतप्रतिशत पूर्ण करा दिये जायें। 15 अगस्त 2023 को सोरों ब्लाक को कायाकल्प कार्यों में पूर्ण संतृप्त घोषित किया जायेगा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय सोरों एवं कल्याणपुर में कराये गये कायाकल्प कार्यों का उद्घाटन भी किया जायेगा।


           जिलाधिकारी ने बैठक में प्राथमिक विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित 19 बिन्दुओं पर कराये गये एवं कराये जा रहे कायाकल्प कार्यों की गहन समीक्षा करते हुये कहा कि जो काम अभी अधूरे हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा कराया जाये। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के लिये तैनात अधिकारी विद्यालयों का समय समय पर निरीक्षण कर समय से आख्या उपलब्ध करायें।


विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण सृजित कर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाये। छोटे छोटे बच्चों की पढ़ाई में रूचि पैदा करने के लिये भरपूर प्रयास किये जायें। मिडडे मील में प्रयुक्त किये जा रहे खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता तथा स्वच्छता बनाये रखने पर विशेष ध्यान दिया जाये।

           विद्यालयों के कायाकल्प के कार्य को ग्राम पंचायत, नगर निकाय व बेसिक शिक्षा विभाग के मध्य लक्ष्य निर्धारित करते हुये बॉटा गया है। अधिकांश विद्यालयों में कायाकल्प के मानकों के अनुरूप कार्य हो रहा है। ब्लाक गंजडुण्डवारा में कुछ विद्यालय अवशेष हैं, जिन पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों की भांति ऑगनबाड़ियों के कायाकल्प का कार्य तथा नवीन स्वीकृत ऑगनबाड़ियों के निर्माण कार्यो की समीक्षा हेतु प्रोफार्मा तैयार करने के निर्देश दिये।

        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि कासगंज विकास खण्ड के समस्त विद्यालयों की कम से कम एक कक्षा को स्मार्ट क्लास की सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 75 नवीन कक्षा कक्ष स्वीकृत हुये हैं जिनके निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। कस्तूरबा गॉधी विद्यालयों में कायाकल्प कार्यों के साथ ही फर्नीचर का भी कार्य कराया जा रहा है।

        बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ, खण्ड विकास अधिकारी, ईओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे, खबर-2
*बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान का अधिकारी आंकलन कराकर राहत हेतु कार्यवाही करें-जिलाधिकारी*
व्यूरो चीफ कपिल दीक्षित

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बाढ़ग्रस्त एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बरतने के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि उप निदेशक कृषि एवं जिला कृषि अधिकारी, राजस्व विभाग के सहयोग से बाढ़ से प्रभावित कृषि भूमि और फसलों के बचाव की समुचित व्यवस्था करायें तथा किसानों को बाढ एवं जलभराव़ से हुए नुकसान का आंकलन कराकर राहत दिलाने हेतु कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

         जलभराव के क्षेत्रों में शतप्रतिशत पशुओं का टीकाकरण करायें। उनके रहने एवं चारे की समुचित व्यवस्था रहे। राहत शिविरों का निरीक्षण कर चैक कर लें कि प्रभावित ग्राम वासियों को समस्त सुविधायें एवं खानपान की व्यवस्थायें उपलब्ध रहें, इन्हें कोई परेशानी न हों। सम्बंधित ग्राम प्रधानों, स्थानीय नागरिकों एवं राहत शिविरों पर तैनात कर्मियों से मोबाइल द्वारा संपर्क बनाये रखें। कहीं कोई हानि हो तो इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबन्धन कासगंज को उपलब्ध करायें।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कहीं भी कोई तार जर्जर हालत में न हो और न ही नीचे लटक रहे हों। लोहे के पोल प्लास्टिक सीट से रैप्ड होने चाहिये। जिससे उनमें करंट न आये। चिकित्सा विभाग बाढ़ग्रस्त ग्रामों में मेडीकल टीमें भेजकर ग्रामवासियों को मेडीकल किटें उपलब्ध कराये। इन ग्रामों में संचारी रोग अभियान के तहत निरंतर साफ सफाई कार्य कराये जायें। बाढ़ग्रस्त एवं जलभराव वाले ग्रामों में एण्टी लार्वा का छिडकाव अवश्य कराया जाये।

       अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सभी संवेदनशील तटबन्धों को सृदृढीकरण कराना सुनिश्चित करें। बाढ़ से बचाव हेतु बोल्डर्स, जी0ओ0 बैग्स एवं अन्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराये। किसी समस्या हेतु जिला आपदा प्रबन्धन कंट्रोल रूम नम्बर 05744-272027 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 एवं प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा के मोबाइल नम्बर 9412406246 एवं आपदा सहायक मोबाइल नम्बर 9411434834 पर तत्काल सम्पर्क किया जा सकता है।
                        खबर-3

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कुटेशन देने की आज अंतिम तिथि।
व्यूरो चीफ कपिल दीक्षित
कासगंज: अध्यक्ष क्रय समिति/तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश कासगंज गगन कुमार भारती ने बताया कि जनपद न्यायालय में लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल कासगंज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज के प्रचार प्रसार हेतु फ्लैक्स तथा पैम्पलेट क्रय/छपवाये जाने हेतु विभिन्न जीएसटी पंजीकृत फर्मों से कुटेशन आमंत्रित किये गये हैं। लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल कासगंज के प्रचार प्रसार हेतु फ्लेक्स साइज 6ग्4 फीट के 30 नग, 5ग्4 फीट के 25 नग, पैम्पलेट साइज 18 ग्12 के 1000 नग जनसामान्य को वितरण हेतु तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु फ्लेक्स साइज 5ग्4 फीट के 25 नग तथा 10ग्4 फीट के 05 नग का क्रय/छपवाया जाना है।

         इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थायी लोक अदालत कासगंज के प्रचार प्रसार हेतु कार्यालय व्यय मद से 2000 पैम्पलेट क्रय/छपवाये जाने के लिये जीएसटी पंजीकृत फर्मों से कुटेशन आमंत्रित किये गये हैं।
         अध्यक्ष क्रय समिति/तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश गगन कुमार भारती ने बताया कि इच्छुक पंजीकृत फर्म/विक्रेता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज के कार्यालय में अपनी फर्म का कुटेशन बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक से या स्वयं आज 26 जुलाई 2023 को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त करा दें। कुटेशन 26 जुलाई 2023 को ही अपरान्ह 4ः45 बजे क्रय समिति जनपद न्यायालय कासगंज के समक्ष खोले जायेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये उक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
               खबर-4

*बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित। दूरभाष नं0 8868016669*
कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा निर्देशन में बाढ़ सम्बंधी सुरक्षात्मक उपायों के लिये बाढ़ सम्बंधी सूचनाओं के तुरंत आदान प्रदान करने हेतु सिंचाई खण्ड कासगंज के पीएलजीसी कालोनी स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है। जिसका दूरभाष नं0 8868016669 है।

          बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई मोबा0नं0 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह अवर अभियंता उपखण्ड सिंचाई मोबा0नं0 6396979107 हैं।
          अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक तीनों शिफ्टों में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। समस्त बाढ़ सूचनाओं को अनिवार्यरूप से सम्बंधित उच्च अधिकारियों, केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं जिला प्रशासन को प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने तथा प्रतिदिन कछला घाट से जलस्तर के उतार चढ़ाव व बाढ़ की जानकारी लेकर नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के लिये भी कर्मचारी तैनात हैं।

खबर-5
*जनपद में 10 सितम्बर तक के लिये धारा 144 लागू।* व्यूरो चीफ कपिल दीक्षित
कासगंज: आगामी दिवसों में होने वाले पर्वों, धार्मिक, राजनैतिक गतिविधियों, धरना, प्रदर्शन, जुलूस और प्रतियोगी परीक्षाओं आदि के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हर्षिता माथुर द्वारा शांति व्यवस्था एवं जन सुरक्षा बनाये रखने हेतु जनपद कासगंज की सम्पूर्ण सीमा में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित कर दिये गये हैं। जो आगामी 10 सितम्बर 2023 तक प्रभावी रहेंगे। जिनका उल्लंघन करना भारतीय दण्ड संहिता धारा 188 के तहत दण्डनीय अपराध होगा।

         जारी आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई भी कार्यक्रम, भड़काउ अमर्यादित भाषण अथवा कार्य नहीं करेगा जिससे किसी भी धर्म के अनुयायियों की भावनायें आहत हों। धार्मिक, परम्परागत कार्यक्रमों के अतिरिक्त अन्य कोई भी जनसभा या कार्यक्रम का आयोजन मजिस्ट्रेट की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा। घातक हथियार या अस्त्र शस्त्रों को सार्वजनिक रूप से लेकर चलने की अनुमति नहीं है। कोई भी व्यक्ति आग्नेयस्त्र लेकर जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकेगा। सोशल मीडिया पर या अन्य प्रकार से भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों एवं आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close