अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों में हुआ जलभराव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों में हुआ जलभराव

Thursday, July 6, 2023 | July 06, 2023 Last Updated 2023-07-06T12:40:44Z
    Share
अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों में हुआ जलभराव

रामपुर। बुधवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश की शुरूआत, वहीं गुरुवार सुबह 6:00 बजे से लगभग 11:00 बजे तक इतनी तेज बारिश हुई कि किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए।

इसके अलावा आम रास्तों में भी जलभराव होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है  पानी में होकर निकलना पड़ रहा है। जहां बारिश से गर्मी से राहत मिली साथ ही किसानों को नुकसान भी दिखाई दे रहा है। जहां धान की रोपाई का समय आ गया है।


 कुछ किसानों ने धान की रोपाई कर भी दी उनके चेहरे पर उदासी नजर आने लगी क्योंकि छोटी-छोटी धान की पौध पानी में डूब गई है। साथ ही जिन किसानों की पौध की रोपाई नहीं हुई है अभी होनी बाकी है

उनको खुशी है कि रोपाई में डीजल की बचत होगी। इसके अलावा खेतों में पानी भरने से सब्जी की फसलों को भी काफी नुकसान होने की उम्मीद है।


 उन्हीं में बैंगन, भिंडी की फसल में पानी भरने के कारण किसानों को नुकसान होना तय है वही काली तोरई की फसल खेत में पानी भरने से चौपट होती नजर आ रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close