शांति व्यवस्था बनाए रखने पर प्रशासन दे रहा विशेष ध्यान मौहर्रम और कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे द्वारा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं ब गांव के संभ्रांत लोगो के साथ बैठक
की. इस दौरान हिन्दू, मुस्लिम समुदाय के लोगों से मोहर्रम ब कबाड़ यात्रा को शांति पूर्वक तरीके से मनाने ब निर्धारित रास्तों से निकालने की अपील की. इसमें थाना प्रभारी वजीरगंज धनंजय कुमार पांडे ब
बगरैंन चौकी प्रभारी संजीव सिंह गुर्जर सहित कई पुलिस कर्मीयो के अलावा धर्मगुरु भी शामिल हुए. बैठक के दौरान थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने दोनों ही समुदायों के लोगों से अपने-अपने त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने की अपील की. साथ ही दोनों ही
समुदायों के असामाजिक तत्वों को दो टूक कहते हुए कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खुराफाती को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा अगर किसी भी तरीके की कोई हरकत करता पाया गया
तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर
उदयपुर प्रधान इस्लामुद्दीन बगरैंन प्रधान पति गुलाम नबी दीपक वार्ष्णेय
आदित्य भदोरिया मंडल अध्यक्ष लालू सिंह, पवन चौहान जयवीर मीना सौरभ पाल महेश गुप्ता सलीम सिद्दीकी करेंगी प्रधान आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे
संवाददाता सुमित कुमार