जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में खुले रहे स्कूल।
सहसवान बताते चलें कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते नजर आए जैसे नगर में मदरसे,मान्यता प्राप्त स्कूल प्रत्येक शनिवार सोमवार का अवकाश जिलाधिकारी द्वारा पूरे जनपद बदायूं में कर दिया गया है
लेकिन स्कूल प्रबंध तंत्र बच्चों को नियमित रूप से शनिवार सोमवार को भी स्कूल बुलाने से नहीं चूक रहे हैं इसी तरह सहसवान के आदर्श पब्लिक स्कूल सैफुल्ला गंज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में न्यू कमल पब्लिक स्कूल कोठा,
शिव शक्ति मॉडल स्कूल, उज्जवल प्रताप कन्या जूनियर हाई स्कूल शादीपुर, एमपीएस पब्लिक स्कूल मिर्जापुर सहित सहसवान एवं
दहगवां क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा स्कूल खुले मिले जिन्हें जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए देखा गया