हरदत्तपुर में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हरदत्तपुर में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन।

Thursday, August 24, 2023 | August 24, 2023 Last Updated 2023-08-25T01:17:10Z
    Share
हरदत्तपुर में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन।

खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में ली गयी निपुण की शपथ।
सहसवान-बेसिक शिक्षा विभाग के उपस्थित व नामांकन अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अभिभावकों को दिया जागरूकता का संदेश।


     सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर पर लगाई गई शिक्षा चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा व एआरपी गण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बीईओ हर्षित शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए


 कहा कि प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।डी बी टी के अंतर्गत भेजे गए1200 रुपयों का सदुपयोग करते हुए बच्चों को साफ स्वच्छ यूनिफार्म में विद्यालय भेजें।

     एआरपी ओमप्रकाश,राजन यादव,जमील अहमद,अब्दुल खालिद ने अपने संबोधन में शिक्षा की गुणवत्ता की बेहतर बनाते हुए ब्लॉक को निपुण बनाने में अभिभावकों से सहयोग की अपील की।प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर व कामनपुर बेला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

     चौपाल में बेसिक शिक्षा विभाग की संचालित ससभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।अभिभावकों को जागरूकता का संदेश देते हुए साक्षरता मिशन की सफलता के बारे में भी अवगत कराया गया।

      कार्यक्रम में अजीत सिंह,राजेन्द्र गुलाटी,अशोक कुमार,मीनू कुमारी,सुंदर सिंह,विजय सिंह ग्राम प्रधान व एसएमसी अध्यक्ष सहित अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाध्यापक इक़बाल अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close