उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरपुर कला पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
आज दिनाँक 4 अगस्त 2023 को विकास क्षेत्र दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरपुर कलां पर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्टी का आयोजन किया गया,
आयोजन में विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत बच्चों ने प्रतिभाग किया ।संगोष्ठी का विषय *श्री अन्न - एक मूल्य वर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार*
विषय पर निबन्ध लेखन एवम व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या पापड़ के अमित व कम्पोजिट विद्यालय पलिया लटू की छात्रा रैना पाल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबन्ध लेखन में उच्च प्राथमिक विद्यालय पापड़ की छात्रा उपासना राठौर प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय डहर पुर कलां की छात्रा काव्या मिश्रा द्वीतीय स्थान पर आई।विजेता बच्चों को पुरुस्कार प्रदान किये गए।
कार्यक्रम का संचालन ए आर पी विज्ञान फ़रहत हुसैन द्वारा किया गया,
कार्यक्रम में ए आर पी राहुल कुमार,सुखदेश, व विज्ञान शिक्षक ममता चौधरी, दीक्षा मौर्य,रितु सक्सेना,दीपक मिश्रा,जसवीर सिह,बीना सिंह,
पवित्र राठौर,राजनीश कौशिक,नीलेश,भारती निर्मल,अभिनव गोस्वामी,रामगोपाल,पुनीत आहूजा,अर्जित सिन्हा,संजीव कुमार,पीतम सिंह,अनुपम यादव,शीतल ,संगीता माथुर आदि उपस्थित रहे।