लगातार पानी की सप्लाई न मिलने के कारण स्थानीय लोगों के साथ सभासद बैठे धरने पर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लगातार पानी की सप्लाई न मिलने के कारण स्थानीय लोगों के साथ सभासद बैठे धरने पर

Saturday, August 12, 2023 | August 12, 2023 Last Updated 2023-08-12T14:16:04Z
    Share
लगातार पानी की सप्लाई न मिलने के कारण स्थानीय लोगों के साथ सभासद बैठे धरने पर

रामपुर, आज देश को आज़ाद हुए कई दशक हो चुके हैं परंतु आवाम आज भी पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिएं सड़कों पर उतरने को मजबूर है।

लगभग चालीस हजार लोग खा रहे हैं पानी के लिए धक्के विदित हो कि मोहल्ला गुजर टोला,घेर रहमत खान,तलाब चामरान, तीतर वाली पाखंड, नई बस्ती, पहाड़ी गेट, घेर गोस मोहम्मद खान, घेर मियां खेल पत्थरों का थम,


 कोठी जब्बार खान, ऊंची चौपाल, मदर खान की बाड़ी,बरेली गेट तशाका बस्ती आदि में पानी सप्लाई बंद हे।
घेर रहमत खां में बनी पानी की टंकी से सप्लाई एक माह में पांच बार बंद होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ सभासद वार्ड


 36 से डॉक्टर ज़फ़र व वार्ड 43 से हबीब खान सहित वार्ड 29 के सभासद यासीन उर्फ गुड्डू खां ने धरना प्रदर्शन किया नगरपालिका के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए वार्ड 36 के सभासद ने कहा


कि एक माह में 5 बार मोटर खराब हो चुकी है जिससे पीने के पानी की समस्या लगातार बनी हुई जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में बहुत रोष है आए दिन टंकी से पानी की सप्लाई न मिलने के कारण लोगों को पानी के लिएं धक्के खाने पड़ रहे हैं नगर पालिका के


अधिकारी कभी मोटर खराब तो कभी बिजली के वोल्टेज कि कमियां बताकर एक लंबे समय से जनता को बेवकूफ बना रहे हैं जब कि संबंधित अधिकारी बार-बार मोटर खराब होने में सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं और टेक्निकल फॉल्ट को छुपाकर उसे ठीक कराने में असमर्थ हैं


इसके चलते आज क्षेत्रवासियों ने पानी की टंकी पर धरना प्रदर्शन किया इसके साथ साथ पहाड़ी गेट एरिया में भी लगभग एक माह से पानी नहीं पहुंच रहा हे जिसकी शिकायत जल निगम व नगरपालिका के अधिकारीयों से कि गई परंतु एक दूसरे पर टाल रहे हैं।

इस मौके पर वार्ड 36 के सभासद डॉक्टर ज़फ़र,वार्ड 43 से सभासद हबीब खान, वार्ड 29 से सभासद यासीन उर्फ गुड्डू खान,मोहम्मद शानू,मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद यासीन,मोहम्मद इरफान, शाहनवाज खान, अकरम खान,परवेज खान, आदि लोग मौजूद रहे 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close