भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष को अपनी जान का खतरा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष को अपनी जान का खतरा

Friday, August 25, 2023 | August 25, 2023 Last Updated 2023-08-25T16:11:05Z
    Share
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष को अपनी जान का खतरा
----------------------------------------------
पुलिस अधीक्षक रामपुर से लगाई सुरक्षा की गुहार

 मिलक  भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने पुलिस उच्च अधिकारियों को ईमेल और ट्वीटर के माध्यम से एक शिकायती पत्र भेज कर मामले से अवगत कराते हुए बताया कि दिनांक 9- 6- 2023 को भारतीय डाक के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला था।

 जिसके संबंध में उसी दिन आदेश शंखधार के द्वारा थाना मिलक पर प्रकरण से संबंधित एक तहरीर मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु दी थी। तहरीर देने के उपरांत भी कई बार आदेश शंखधार इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक से मिले किंतु फिर भी आज तक


 इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। इसी को लेकर आज भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने पुलिस अधीक्षक रामपुर को संबोधित एक प्रार्थना पत्र पुलिस के आला अधिकारियों को ईमेल व ट्विटर के माध्यम से भेज कर मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की,


 और कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है कुछ भूमाफिया प्रॉपर्टी डीलर और गुंडे बदमाश दबंग लोग उन्हें जान से मारना चाहते हैं। और उक्त लोगों की मंशा है कि आदेश शंखधार संगठन को छोड़ दें।


जबकि आदेश शंखधार का कहना है, कि संगठन मेरी प्रेरणा है और इसी से प्रेरित होकर मैं आज किसान समाज की सेवा कर रहा हूं अगर इसके लिए मुझे अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी तो मैं किसान सेवा पथ पर अपने प्राण न्योछावर कर दूंगा किंतु किसान समाज सेवा पथ को कदापि नहीं छोडूंगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close