कुष्ठ रोग की जानकारी दी सीएचसी सहसवान के डॉक्टरों ने।
संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में सी एच सी सहसवान से डॉ सययद अशफाक ने कुष्ठरोग की सूक्ष्मतिसूक्म जानकारी देकर जनजागरुकता ।आज संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के संरक्षण में सरकारी अस्पताल सहसवान से आये डॉ ने छात्र छात्राओं के हितार्थ कुष्ठरोग जैसी
भयावह बीमारी के कारण व निदान बताये तथा छात्र छात्राओं को कहा कि यदि पास पड़ोस मे भी हाथ पैर सुन्न व चकत्ते से दिखे तो तुरंत अस्पताल में इलाज करवायें व लोगों में जनजागरुकता फैलाये कि सरकार द्वारा इलाज की व्यवस्था बिल्कुल निःशुल्क है।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने विद्यार्थियों को कहा कि जो शिक्षा हमें जागरूक करती है वही वास्तविक शिक्षा है। मु रिहान शरीफ (कुष्ठ अनुभाग) ने भी कुष्ठरोग जैसी भयंकर बीमारी के लिए अस्पताल में संपर्क करने को कहा। डॉ शुभ्रा माहेश्वरी,,
डॉ आलोक दीक्षित, डॉ सौरभ नागर, डॉ रजनी गुप्ता,डॉ सुरजीत सिंह मौर्य ,डॉ राजेश सिंह ,डॉ, ब्रह्मस्वरूप, डॉ मुरली धर मित्रा, डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ नवीन, डॉ नीति सक्सेना,डॉ सूर्य प्रताप गौतम,