रामपुर ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रामपुर
के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना के नेतृत्व में आज समस्त पदाधिकारी गणों द्वारा तहसील मिलक की नवांगत क्षेत्र अधिकारी श्री संगम कुमार के मिलक आगमन पर उनको उपहार देकर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उपस्थिति संस्थान
के सभी पदाधिकारी जन समस्याओं को लेकर क्षेत्राधिकारी मिलक के समक्ष अपने-अपने विचार व्यक्त किये। प्रदेश अध्यक्ष डॉ नंदन प्रसाद से परिचय के उपरांत क्षेत्राधिकारी श्री संगम कुमार ने बच्चों की शिक्षा को लेकर कहा
कि बच्चों को अपनी स्कूल की शिक्षा के साथ-साथ एक प्रैक्टिकली शिक्षा किसी विषय पर दे तो बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा जन समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई भी समस्या या कोई शिकायत हो
तो किसी अधिकारी के पास ना जाकर वह अपने क्षेत्र के बीट पर तैनात कर्मचारियों से ही संपर्क कर अपनी समस्या को अवगत कराने की सोचे जिसे शीघ्र उसकी समस्या का निदान हो सके। मौके पर उपस्थित पदाधिकारी गण जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना,