कोटा राजस्थान सिख युवक की हत्या को लेकर भाकियू लोक शक्ति आक्रोशित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोटा राजस्थान सिख युवक की हत्या को लेकर भाकियू लोक शक्ति आक्रोशित

Saturday, August 12, 2023 | August 12, 2023 Last Updated 2023-08-12T11:01:59Z
    Share
कोटा राजस्थान सिख युवक की हत्या को लेकर भाकियू लोक शक्ति आक्रोशित

उक्त मामले में सीबीआई द्वारा जांच की मांग
मिलक  नगर मिलक निवासी मनजोत सिंह छाबड़ा की कोटा राजस्थान छात्रावास में हत्या को लेकर दिन प्रतिदिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है।


 क्योंकि राजस्थान प्रदेश की पुलिस प्रत्यक्ष तौर पर हत्या के केस को आत्महत्या में तब्दील करने पर उतारू है। और इसी से नाराज होकर विभिन्न संगठन मनजोत सिंह छावड़ा के मर्डर केस की जांच सीबीआई द्वारा कराने की मांग कर रहे हैं ‌।


 प्राप्त जानकारी के आधार पर ज्ञात हो कि मनजोत सिंह छावड़ा के मर्डर केस से पूर्व भी कोटा राजस्थान छात्रावास में कई छात्रों के मर्डर हो चुके हैं जिनको कोटा राजस्थान छात्रावास व्यवस्थापक यूनिट ने स्थानीय पुलिस से सांठगांठ करने के उपरांत पूर्व हत्याओं को आत्महत्या में तब्दील करने का कारनामा अंजाम में लाया जा चुका है।



 नगर मिलक निवासी मनजोत सिंह छाबड़ा नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए अब से 3 महीने पूर्व कोटा राजस्थान गया था जहां पर छात्रावास के रूम में मनजोत सिंह छावड़ा के हाथ पीछे से बांधकर और मुंह पर पॉलिथीन बांधकर हत्या करने की प्रबल आशंका जताई जा रही है।


 इसीलिए उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निजी संगठनों द्वारा प्रोटेस्ट जारी है। आज इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष लाला राम गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एकत्रित हुए


 और मौन धारण कर आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से कामना की गई। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार ने पीड़ित परिवार के प्रति हृदय से संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति मैं


 आक्रोश पनप रहा है यदि समय रहते इस मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई तब संगठन उग्र आंदोलन भी करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे जनपद बरेली संगठन के जिला अध्यक्ष इमरान खान, जिला सलाहकार समिति रामपुर मास्टर चंद्र प्रकाश कश्यप,


मंडल सचिव इस्लाम, रेहान जनपद बरेली तहसील अध्यक्ष, व उपाध्यक्ष अशरफ, जिला महामंत्री मुशर्रफ अली, आकिल भाई, मीडिया प्रभारी मेहंदी हसन नगर अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी विरेंद्र कुमार गंगवार, कांता प्रसाद गंगवार, महिपाल सिंह गंगवार, और तेजवीर सिंह गंगवार आदि
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close