संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में तीज मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में तीज मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

Friday, August 18, 2023 | August 18, 2023 Last Updated 2023-08-18T11:08:44Z
    Share
संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में तीज मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

      संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान तीज स्पेशल कार्यक्रम के अंतर्गत एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़के कर हिस्सा लिया। प्रथम राउंड में छात्राओं ने छात्राओं के एवं द्वितीय चक्र में शिक्षिकाओं के मेहंदी लगाकर प्रथम स्थान - कु.मेघा
      द्वितीय स्थान - कु.रिमझिम


      तृतीय स्थान - कु. अंजलि प्राप्त कर प्रतियोगिता जीती।
      प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के संरक्षण में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा -" जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए ।

हार जीत तो जीवन में लगी ही रहती है। हमें कठिनाइयों का हमेशा सामना करना चाहिए।"
      सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ रजनी गुप्ता,डॉ नीति सक्सेना, डॉ शुभ्रा शुक्ला , डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में छात्राओं ने मेंहदी लगायी।तीज का त्यौहार और झूले के महत्व को देखते हुए मेंहदी की थीम रही तीज व झूला।

      प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहीं मेंहदी - रानी,रूबी, नेहा,मेघा, रिमझिम, अंजलि, शगुन आदि ने प्रथम राउंड में छात्राओं ने छात्राओं के एवं द्वितीय चक्र में शिक्षिकाओं के मेहंदी लगाकर प्रथम स्थान - कु.मेघा

      द्वितीय स्थान - कु.रिमझिम
      तृतीय स्थान - कु. अंजलि प्राप्त कर प्रतियोगिता जीती।
      निर्णायक मंडल में - डॉ आलोक दीक्षित,डॉ टेकचंद, डॉ सूर्य प्रताप गौतम, मुरलीधर मित्रा रहे। डॉ नवीन कुमार, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य ,डॉ राजेश सिंह, डॉ सौरभ नागर आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।


      कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के करकमलों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एवं प्रतिभागिता करने वाली समस्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close