उमेश कुमार त्रिपाठी के संरक्षण में निरंकुश झोलाछाप डॉक्टरों का हुजूम जिले में देता मौत की दस्तक
इलाज में लापरवाही के चलते जिंदगी मौत के बीच झूलती महिला फर्जी डॉक्टर रेनू व भतीजी प्रीती और आशा मीनेश की कार्यगुजारी
एटा/ एटा स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में फल फूल रहे फर्जी नर्सिंग होम और झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं इसी तरह का एक और मामला थाना क्षेत्र अलीगंज के गेवर असदुल्लापुर की 30 वर्षीय एक महिला दुर्गा जो की रक्षाबंधन पर अपने मायके आई थी।
वहां पर पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव की आशा मीनेश दुर्गा को लेकर अलीगंज नवाबी रोड पर स्थित तथा कथित डॉक्टर रेनू के घर पर लेकर आयी वहां झोलाछाप रेनू व उसकी भतीजी प्रीती ने
उसका अवर्सन औजारों से करने की कोशिश में महिला के गर्भाशय को फाड़ता हुआ लैट्रिन की झिल्ली तथा आंत भी फाड़ दी ।
जब महिला दर्द से तड़पने लगी तो तथाकथित डॉक्टर रेनू ने परिजनों से कहा कि आप इनको बाहर ले जाइए पीड़िता के भाई धर्मेंद्र पुत्र राम सिंह ने आनंन फलन में अपनी बहन दुर्गा को लेकर फर्रुखाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया वहां डॉक्टर ने बताया की जिस भी डॉक्टर ने उनके पेट में औजार चलाए हैं उसे इनका गर्भाशय है
और आंत और लैट्रिन की झिल्ली तक फाड दी है डॉक्टर से निवेदन करने पर उन्होंने हमारी बहन दुर्गा का इलाज करना शुरू किया और ऑपरेशन के तहत उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं दो बार ऑपरेशन करने के बावजूद भी मेरी बहन दुर्गा की हालत नाजुक बनी हुई है।