जंगल में गर्दन कटी लाश मिलने पर क्षेत्र में फैली सनसनी
रामपुर, मिलक तहसील क्षेत्र में गर्दन कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। जैसा कि आपको बताते चलें कि आज शनिवार सुबह लगभग 6 बजे क्षेत्र के लोहा पट्टी भागीरथ गांव के ग्रामीणों ने खेतों की तरफ गए तो खेत मे गर्दन कटी लाश पड़ी देखी। खेत में लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।
ग्रामीणों ने घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाल अजयपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का जायजा लिया तथा शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक अज्ञात युवक की उम्र करीब 20 साल बतायी जा रही है। युवक के दाएं हाथ पर सुरेंद्र लिखा तथा हाथ मे कड़ा, काले मोतियों की माला तथा कई राखियां बंधी हुयीं हैं।