वेदी प्रतिष्ठा कर किया यागमण्डल विधान।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वेदी प्रतिष्ठा कर किया यागमण्डल विधान।

Monday, September 18, 2023 | September 18, 2023 Last Updated 2023-09-19T04:06:53Z
    Share
सम्भल बहजोई / उत्तर प्रदेश*

वेदी प्रतिष्ठा कर किया यागमण्डल विधान।

बहजोई: श्री दिगम्बर जैन मंदिर में मंदिर के सौंदर्यीकरण का संकल्प पूर्ण होने पर वेदी प्रतिष्ठा कर यागमण्डल विधान का भव्य आयोजन कर श्री भगवान को वेदी में विराजमान किया।



नगर के गोलागंज स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्री दिगम्बर जैन सभा बहजोई के तत्वावधान में सभी जैन समाज से जुड़े लोगों ने मंदिर के परिक्रमा मार्ग में विश्वमंगल की कामना लेकर सौधर्म इंद्र,ईशान इंद्र,सनत कुमार इंद्र,

धन कुबेर इंद्र एवं महेंद्र कुमार इन्द्रों ने मंगल कलशों को ढोल नगाढ़ो के साथ लेकर घट यात्रा निकाली, तदोपरांत श्रीजी के अभिषेक व शांतिधारा के बाद यागमण्डल विधान नीरज जैन शास्त्री, दिल्ली के निर्देशन में प्रारंभ किया गया।


इस अवसर पर महामंत्री सम्भव जैन ने बताया कि आज के विधान में नितेश जैन को सौधर्म इंद्र, राजेश जैन, नहटौर को ईशान इंद्र, अंकुर जैन को सनत कुमार इंद्र, विभोर जैन को धन कुबेर इंद्र एवं अतिशय जैन को महेंद्र

कुमार इंद्र बनाया गया है, शांतिधारा का सौभाग्य अंकुर जैन को दिया गया भगवन को स्वर्ण छत्र चढ़ाने का पुण्य अवसर रामबाबू जैन डिबाई, राजेश जैन नहटौर एवं विभोर जैन को मिला। विधान का संगीतमय आयोजन


आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगीयों का आभार अभिनंदन जैन सभा के अध्यक्ष एवं महामंत्री व कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया। आयोजन की अध्यक्षता सुनील कुमार जैन द्वारा की गयी,

इस अवसर राजेन्द्र कुमार जैन आढ़ती, संजय कुमार जैन, राहुल जैन, मीतेश जैन,मनोज कुमार जैन,राजेश शंकर राजू,अभिलाषा जैन,अंशुल जैन,


अतिशय जैन, अर्पित जैन, पहुप जैन,प्रवीण जैन धामपुर, संतोष देवी जैन, छाया जैन, रेशु जैन, प्रेरक जैन,पारस जैन,आदि उपस्थित रहे संचालन महामंत्री सम्भव जैन ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close