पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया

Tuesday, September 5, 2023 | September 05, 2023 Last Updated 2023-09-05T15:12:10Z
    Share
पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया


मिलक उच्चकोटि के शिक्षाविद, महान विचारक,भारतीय संस्कृति के संवाहक,भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के रुप में प्रकाश इण्टर कालेज,मिलक में धूमधाम से मनाया गया।


 विद्यालय की प्रबन्धिका शशिकान्ता शर्मा ने श्री राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बच्चों ने शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किये। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।


बच्चों ने शिक्षकों की प्रशंसा में गीत गाये, तथा विचार प्रस्तुत किये।विद्यालय की प्रबन्धिका शशिकान्ता शर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान में आयोजित होने वाला पर्व है। शिक्षक आज ही नहीं,हर समय सम्मान के हकदार हैं ।


 क्योंकि माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं। जो अपने शिष्य की प्रगति देख हर्षित होते हैं। तथा बच्चों को ज्ञानवान, प्रतिभावान तथा संस्कारवान बनाने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। इस अवसर पर सुरेश कुमार,


महेन्द्रपाल,श्री पाल,दीपक शर्मा ,कु.फायमा,सपना गंगवार, श्रीमती नीरज,सुषमा,मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।प्रधानाचार्य मनीराम ने सबका आभार व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close