हापुड़ पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की की गई घोर निंदा
मिलक- तहसील मिलक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारी ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिला अधिकारी मिलक को देते हुए हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा की और मांग करते हुए कहा
कि हापुड़ के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक का अभिलंब स्थानांतरण किया जाए।
मिलक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक बैठक की और हापुड़ की घटना पर चर्चा करते हुए
पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा की और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में उक्त प्रकरण से संबंधित एक ज्ञापन
उपजिला अधिकारी मिलक को देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि हापुड़ प्रकरण से संबंधित दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाए क्योंकि उक्त दोषी पुलिसकर्मियों ने महिला अधिवक्ताओं के साथ भी बर्बरता पूर्वक मारपीट की है जो की निंदनीय हैं।
बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह भी कहा की प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर जो झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से स्पंच किया जाए तथा उत्तर प्रदेश शासन से मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा
कि एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तत्काल प्रदेश में लागू किया जाए और हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे बार
एसोसिएशन मिलक के महासचिव देशवीर सिंह, उमेश चंद्र सक्सेना, शाहिद मियां आज़र, उमेश चंद्र गंगवार, राजपाल, त्रिलोक चंद, नरेंद्र गंगवार, शेखर रूहेला, विपिन कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार, महेंद्र प्रकाश अग्रवाल, योगेश कुमार बंसल, बाबूराम गंगवार, जतिन सक्सेना, सोमपाल भारतीय आदि