राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए बहजोई के 12 खिलाड़ी चयनित।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए बहजोई के 12 खिलाड़ी चयनित।

Sunday, October 1, 2023 | October 01, 2023 Last Updated 2023-10-01T11:57:49Z
    Share
सम्भल बहजोई उत्तर प्रदेश

राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए बहजोई के 12 खिलाड़ी चयनित।

मंडल स्तर पर संभल की बालिकाओं ने दी सबको पटकनी

*बहजोई* मंडल जूडो प्रतियोगिता में अव्वल आए खिलाड़ियों का स्वागत किया गया , मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिले संभल का वर्चस्व रहा 17 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया । कोच एकांश गुप्ता ने बताया की मुरादाबाद हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला संभल से 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था

 जिसमें 17 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है , अंडर 14 बालक वर्ग में 30 किलो वर्ग में भगत जी इंटरनेशनल स्कूल के रूद्र शर्मा ,40 किलो वर्ग में सिल्वरस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के देव वार्ष्णेय ,


 50 किलो भार वर्ग में गीतांजलि इंटर कॉलेज संभाल के केशव , प्लस 50 किलो भार वर्ग में सिल्वरस्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रज्ञान गर्ग चयनित रहे, अंडर 17 वर्ग में 45 किलो वर्ग में इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई के ऋषभ सिंह चयनित हुए, अंडर-19 में 40 किलो भार वर्ग में चंद्रपाल आर्य इंटर कॉलेज बहजोई के जुबेर मलिक चयनित रहे ।


 टीम की मैनेजर अर्चना सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में संबल का वर्चस्व कायम रहा अंडर 14 17 19 आयु वर्ग में हीरा देवी कन्या इंटर कॉलेज से बसंती, ओजस्वी, खुशी, मुस्कान, रजनी ,मोहिनी ,यादव ,


चंचल तथा सिल्वरस्टोन सीनियर सेकेंडरी बहजोई की पायल यादव चयनित रही गीतांजलि इंटर कॉलेज संभल से आयुषी सागर पलक मलिक , तराना जहां चयनित हुए । हीरा देवी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा चौहान ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वचन देकर उनका बहजोई में स्वागत किया वह सभी खिलाड़ियों


व उनकी अध्यापकों को शुभकामनाएं दी टीम के साथ इंटरमीडिएट कॉलेज के शारीरिक शिक्षक डॉ जितेंद्र गुप्ता, हीरा देवी से श्रीमती रानी , एंग्लो वैदिक से अरविंद राणा, भगत जी से सचिन शर्मा, संभल से आर्य भोला सिंह त्यागी वा एसबीएम जुडो अकैडमी से गोविंद वशिष्ठ आदित्य शर्मा उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close