अचानक कच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत दो घायल
रामपुर,कच्ची दीवार गिरने से वहां पर खेल रहे पांच बच्चे दब गए। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। उसके बाद किसी तरह से सभी को बाहर निकाला,लेकिन जब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चारों ओर चीख पुकार मच गई।
मामला जनपद के भोट थाना क्षेत्र के गांव सनकरी का है जहाँ गाँव निवासी आले हसन का कच्चा मकान है। जिसमे वह भूसा रखता है।
आज दिनांक 1 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे जब्बार की बेटी इनायत ( 8) साल,सद्दाम का तीन साल का बेटा अलतमश,सत्तार का बेटा सारिक उम्र तीन साल,छोटे की तीन साल की बेटी अनस, अलीम पुत्र शन्नू वहां पर खेल रहे थे।
अचानक से आले हसन के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। मलवे में पांचों बच्चे दब गए।
मलवे में दबे बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। उसके बाद डाक्टर के पास लेकर भागे।