भ्रष्टाचार की पोल खोल रही सड़क 15 दिनों में ही उखाड़ना शुरू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भ्रष्टाचार की पोल खोल रही सड़क 15 दिनों में ही उखाड़ना शुरू

Thursday, October 26, 2023 | October 26, 2023 Last Updated 2023-10-27T05:50:32Z
    Share
भ्रष्टाचार की पोल खोल रही सड़क 15 दिनों में ही उखाड़ना शुरू

सहसवान। बरसों से उखड़ी पड़ी सड़क का निर्माण नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बरसों से कर रही जनता की पुकार के बाद कराया गया।बता दें नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा उन्हीं की कोठी के बराबर काफी वर्षों से सड़क टूटी-फुटी पड़ी थी।

 जिसमें आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था आए दिन लोग गिरकर चोटिल भी हुआ करते थे बरसों से कर रही जनता की पुकार के बाद जैसे तैसे नगर पालिका अध्यक्ष चेते उनके द्वारा 15 दिन पहले ही काली सड़क का निर्माण करा दिया गया


 लेकिन 15 दिन के बाद ही काली सड़क उखाड़ना शुरू हो गई और भ्रष्टाचार की पौल खोलने लगी जिसमें जगह-जगह से सड़क उखड़ रही है। जिसको लेकर नगर में सड़क निर्माण पर जनता के सवाल भी उठने लगे हैं।


 वहीं कुछ लोग चर्चा करते नजर आए की नेताजी द्वारा अपने पसंदीदा ठेकेदारों को काम मिलने और उसमें कमिशन का बंदरबांट होने के चलते यह स्थिति बन रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close