निराश्रित गौवंशों से किसान परेशान, अधिकारी मौज़ में : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निराश्रित गौवंशों से किसान परेशान, अधिकारी मौज़ में : शंखधार

Sunday, October 8, 2023 | October 08, 2023 Last Updated 2023-10-08T11:00:55Z
    Share
निराश्रित गौवंशों से किसान परेशान, अधिकारी मौज़ में : शंखधार 

रामपुर(शाहबाद)। भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम सागरपुर में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि निराश्रित गौवंशों से किसान परेशान हैं बहुत से गांवों में झुण्ड के झुण्ड देखने को मिलते हैं जो कि किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं।


जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कई गौ संरक्षण केन्द्र जनपद रामपुर में बनाए गए हैं लेकिन उनको प्रारम्भ नहीं किया जा रहा है। ज़िम्मेदार अधिकारी सिर्फ़ खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। भारतीय किसान संघ बहुत समय से मांग कर रहा है कि सभी गौ संरक्षण केन्द्र प्रारम्भ कराए


जाएं लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर जल्द ही गौ संरक्षण केन्द्रों को प्रारम्भ नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस अवसर पर ठाकुर गजराम सिंह,


विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र, राहुल भारद्वाज, प्रेमबहादुर गंगवार, भोजराज श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, मक्खन लाल आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close