पुरानी रंजिश के चलते युवक की की गई हत्या रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुरानी रंजिश के चलते युवक की की गई हत्या रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

Saturday, October 7, 2023 | October 07, 2023 Last Updated 2023-10-07T09:51:30Z
    Share
पुरानी रंजिश के चलते युवक की की गई हत्या रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

रामपुर, शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ निवासी युवक शादाब का आज शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


आपको बताते चलें कि जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव निवासी शादाब कल शाम अपनी मित्र के साथ घर से बाहर गया था। रात को घर वापस नहीं आया।


 आज शनिवार सुबह गांव वालों ने रेलवे ट्रैक के पास मृतक शादाब का शव देखा। शव को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देख लोगों की लगी भीड़ ने सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर रोते-विलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हत्या के पीछे अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है


और न ही परिजनों के द्वारा किसी पर शक होने की बात कही गई है उन्होंने कहा की परिजनों की तहरीर मिलने पर शीघ्र ही विधिक कार्यवाही की जाएगी। उधर पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मान रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close